क्या आपके दाँतों में अचानक तेज़ दर्द होता है, या फिर कुछ खाते वक्त एक तरफ से चबाना मुश्किल हो गया है?
तो हो सकता है आपके दाँतों में कीड़ा लग गया हो और हां, इसे कैविटी भी कहते हैं। लेकिन घबराइए मत! कुछ घरेलू नुस्खों से आप इसे शुरुआती स्तर पर ठीक कर सकते हैं।
पहला उपाय – लौंग का तेल:
लौंग में मौजूद यूजेनॉल नामक तत्व दर्द और सूजन को कम करता है। एक कॉटन में लौंग का तेल लगाकर प्रभावित दाँत पर लगाएं तुरंत आराम मिलेगा।
दूसरा – हल्दी और नमक का मिश्रण
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। थोड़ा सा नमक और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और कीड़े लगे दाँत पर लगाएं।
दिन में दो बार इस्तेमाल करें फायदा दिखेगा।
तीसरा – सरसों का तेल और नमक:
ये पुराना लेकिन असरदार नुस्खा है। इस मिश्रण से मसूड़ों और दाँतों की मालिश करें। कीड़ा बढ़ने से रुकेगा और दाँत मज़बूत बनेंगे।
चौथा –नीम की दातुन या पत्ते:
नीम में नेचुरल एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसकी दातुन या पत्तों का रस दाँतों के लिए रामबाण है।
लेकिन ध्यान रखें – ये उपाय शुरुआती अवस्था में ही कारगर होते हैं। दर्द बढ़े तो डेंटिस्ट से मिलना ज़रूरी है।
0 टिप्पणियाँ