क्या आपके पास जिम जाने का टाइम नहीं है या फिर वर्कआउट के लिए ज़्यादा समय नहीं निकाल पाते। तो ये वीडियो है सिर्फ आपके लिए। आज हम बताएंगे कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करने के 5 शानदार और साइंस-प्रूव्ड तरीके। चलिए शुरू करते हैं।
टिप 1: HIIT वर्कआउट करें
हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग यानी HIIT इसमें आप कुछ मिनट के लिए तेज़ एक्सरसाइज़ करते हैं और फिर छोटा ब्रेक लेते हैं। 20 मिनट का HIIT, 1 घंटे की जॉगिंग के बराबर कैलोरी बर्न कर सकता है।
टिप 2: कंपाउंड एक्सरसाइज़ करें
स्क्वैट्स, डेडलिफ्ट्स, पुश-अप्स जैसे एक्सरसाइज़ एक साथ कई मसल्स को एक्टिव करते हैं। कम टाइम में ज़्यादा बर्न।
टिप 3: एक्टिव ब्रेक्स लें
डेस्क जॉब करते हैं? हर 30 मिनट में 2 मिनट चलें या स्ट्रेच करें दिनभर में 100 से ज़्यादा एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न हो सकती हैं।
टिप 4: फास्टेड वर्कआउट ट्राई करें
सुबह खाली पेट हल्का कार्डियो करने से फैट बर्न तेजी से होता है।
टिप 5: नींद और पानी का रखें ध्यान
ठीक से नींद ना लेने और पानी कम पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। कम टाइम में भी फिटनेस पॉसिबल है बस स्मार्टली वर्कआउट करें।
0 टिप्पणियाँ