करेले की कड़वाहट ऐसे करें दूर स्वाद भी, सेहत भी
करेला सुनते ही लोग मुंह बना लेते हैं। लेकिन क्या हो अगर करेले की कड़वाहट चली जाए और स्वाद ऐसा आए कि उंगलियां चाटते रह जाएं। आज जानिए करेले की कड़वाहट मिटाने और स्वादिष्ट बनाने की आसान रेसिपी
कड़वाहट हटाने का पहला स्टेप: करेलों को छीलिए और पतले-पतले गोल स्लाइस में काटिए। अब इन पर नमक लगाकर 20 मिनट तक रख दीजिए। नमक करेले से कड़वा रस बाहर निकाल देता है।
अब आएगा असली कमाल: 20 मिनट बाद करेले को निचोड़ कर अच्छे से धो लीजिए। अब चाहे आप इन्हें तलें, भूनें या भरवां बनाएँ कड़वाहट न के बराबर होगी।
बोनस टिप: अगर आप हेल्थ कॉन्शस हैं, तो करेले को दही में मेरिनेट करके भी बना सकते हैं इससे स्वाद बढ़ेगा और कड़वाहट कम होगी। करेले से अब कोई नहीं भागेगा, सेहत भी मिलेगी और स्वाद भी।
0 टिप्पणियाँ