क्या आपके बाल भी समय से पहले सफेद हो रहे हैं।
क्या हर बार हेयर डाई लगाते-लगाते थक गए हैं। तो अब ज़रूरत नहीं केमिकल्स की क्योंकि आज मैं बताने वाला हूँ एक देसी और असरदार नुस्खा, जिससे सफेद बाल काले भी होंगे और मज़बूत भी।
घरेलू उपाय:
1 कटोरी आंवला पाउडर
1 चम्मच भृंगराज पाउडर
और 2 चम्मच नारियल तेल इन सबको मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए। इसे हल्का गुनगुना करें और जड़ों में अच्छे से लगाएं।
कितना समय लगाना है इसे 45 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। सप्ताह में 2 बार लगाइए 1 महीने में फर्क साफ़ नजर आने लगेगा।
एक्स्ट्रा टिप: रोज़ सुबह खाली पेट 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गर्म पानी से लें। ये अंदर से आपके बालों को पोषण देगा।
अब बालों का रंग नहीं, नसीब बदलिए केमिकल छोड़िए और कुदरत से जुड़िए।
0 टिप्पणियाँ