बालों में शाइनिंग लाने के लिए जादुई घरेलू उपाय


क्या आपके बाल भी बेजान और रूखे लगते हैं? तो आज मैं लायी हूँ आपके लिए 3 आसान घरेलू उपाय, जो आपके बालों को देंगे नैचुरल शाइन और हेल्दी लुक  वो भी बिना केमिकल्स के।

उपाय 1: नारियल तेल और एलोवेरा जेल
सबसे पहले लें 2 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल। इन दोनों को अच्छे से मिक्स करें और बालों की जड़ों में लगाएं। 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। एलोवेरा बालों को मॉइश्चर देता है और शाइन बढ़ाता है।

उपाय 2: अंडे और दही का मास्क
एक अंडा लें और उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इस हेयर पैक को बालों में लगाकर 40 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। प्रोटीन और फैटी ऐसिड्स से भरपूर यह मास्क बालों को स्मूद और चमकदार बनाता है।

उपाय 3: चाय का पानी रिंस
"ब्लैक टी बनाएं, ठंडी होने दें और शैम्पू के बाद इससे बालों को रिंस करें। इससे बालों में नेचुरल ब्राउन टोन और हाई शाइन आती है!"

तो अब अपने बेजान बालों को कहिए अलविदा और अपनाइए ये घरेलू नुस्खे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ