क्या कभी आपने सोचा है कि आपके शरीर पर बना तिल या मस्सा सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि आपकी किस्मत की चाबी हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिल और मस्से हमारे पूर्व जन्मों के कर्मों का संकेत होते हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल या मस्से का अलग-अलग फल होता है।
अगर तिल माथे पर है तो समझिए आप बुद्धिमान और भाग्यशाली हैं।
नाक पर तिल तो आपकी इच्छाशक्ति गज़ब की है।
अगर होंठों पर है तिल, तो आप बहुत आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व के मालिक हैं।
दाहिने हाथ पर तिल लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है और अगर पैर के तलवे पर तिल हो, तो यात्राओं से लाभ मिलने के संकेत हैं।
मगर ध्यान रहे ज्योतिष एक विज्ञान है, अंधविश्वास नहीं।
हर तिल या मस्सा शुभ हो, ये ज़रूरी नहीं। उसकी स्थिति, रंग और आकार भी मायने रखता है।
छोटा तिल बड़ा इशारा शरीर के इन निशानों को समझिए, क्योंकि इनमें छिपे हैं आपके जीवन के गहरे राज।
0 टिप्पणियाँ