अरबी की चटपटी भाजी कैसे बनाएं?

आज हम बात करेंगे एक बेहद स्वादिष्ट और चटपटी रेसिपी अरबी की चटपटी भाजी की। अगर आप रोज़ की दाल-चावल या रोटी-सब्ज़ी में कुछ अलग और मसालेदार चाहते हैं, तो ये रेसिपी ज़रूर ट्राय करें। कैसे बनाएं ये हम आपको बताएंगे 

सामग्री (Ingredients):

 अरबी (घुइयाँ) – 500 ग्राम
 तेल – 2-3 टेबल स्पून
 राई (सरसों के दाने) – 1 टी स्पून
 जीरा – 1 टी स्पून
 हिंग – एक चुटकी
 हल्दी पाउडर – ½ टी स्पून
 लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
 धनिया पाउडर – 1½ टी स्पून
 आमचूर पाउडर – ½ टी स्पून
 गरम मसाला – ½ टी स्पून
 हरा धनिया – सजावट के लिए
 नमक – स्वाद अनुसार

1. अरबी उबालना सबसे पहले हम अरबी को अच्छे से धोकर प्रेशर कुकर में 2 सीटी तक उबाल लेंगे। ध्यान रहे, अरबी ज़्यादा नरम न हो बस हल्की सी पक जाए।

2. छीलना और काटना अब उबली हुई अरबी को ठंडा करके उसका छिलका उतार लें और मनचाहे आकार में गोल या लंबा काट लें

3. तलना (ऑप्शनल) अगर आप क्रिस्पी टेक्सचर चाहते हैं, तो इन कटे हुए टुकड़ों को थोड़ा सा तेल डालकर तवे पर हल्का फ्राई कर सकते हैं। (या डीप फ्राई भी कर सकते हैं)

4. मसाले भूनना अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें।
इसमें डालें राई, जीरा और हिंग। जब ये चटकने लगे, तब डालें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा सा पानी ताकि मसाले जलें नहीं।

5. अरबी मिलाना अब इसमें कटे हुए अरबी के टुकड़े डालें और अच्छे से मसालों में मिलाएं। धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें, जब तक अरबी मसाले अच्छी तरह सोख न ले।

6. स्वाद बढ़ाना अब डालें नमक, आमचूर पाउडर और थोड़ा गरम मसाला। अच्छे से मिक्स करें और गैस बंद कर दें।
ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालें और लीजिए तैयार है आपकी चटपटी मसालेदार अरबी भाजी।इसे गरमा-गरम परोसें रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ