आजकल हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा दमके, लेकिन बाजार के उत्पादों में छिपे केमिकल अक्सर त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे सबसे सुरक्षित और असरदार उपाय हैं, जो त्वचा को भीतर से निखारते हैं।
1. बेसन और हल्दी का उबटन:
दो चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी, थोड़ा सा दूध या दही और कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। यह टैनिंग हटाने और रंगत निखारने में बेहद कारगर है।
2. आलू का रस:
आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकालें और कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा के काले धब्बे, झाईयों और पिग्मेंटेशन को कम करता है।
3. गुलाब जल और चंदन पाउडर:
चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाने से त्वचा ठंडी रहती है और प्राकृतिक निखार आता है।
4. शहद और नींबू:
एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं और 10-15 मिनट चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज भी करता है और दाग-धब्बे भी कम करता है।
इन घरेलू नुस्खों को नियमित रूप से अपनाकर आप पा सकते हैं एक स्वस्थ, दमकती और प्राकृतिक रंगत बिना किसी साइड इफेक्ट के।
0 टिप्पणियाँ