कहते हैं कि पैसे बचाना एक कला है, लेकिन कुछ लोग इस कला को कंजूसी की हद तक ले जाते हैं। ज्योतिष और अंकशास्त्र के अनुसार, महीने की कुछ तारीखों में जन्मे लोग स्वभाव से इतने मितव्ययी होते हैं कि उन्हें खर्च करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। इनकी नजर में हर रुपया अनमोल होता है। आइए जानते हैं उन खास तीन तारीखों के बारे में जिनमें जन्मे लोग कंजूसी के लिए जाने जाते हैं।
1. 8 तारीख
जो लोग महीने की 8 तारीख को जन्मे होते हैं, उन पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। ये लोग बेहद अनुशासित, व्यावहारिक और पैसे को लेकर सतर्क होते हैं। खर्च करने से पहले दस बार सोचते हैं और हमेशा बचत को प्राथमिकता देते हैं।
2. 4 तारीख
महीने की 4 तारीख को जन्मे लोग बहुत अलग सोच रखते हैं। ये उरणस ग्रह से प्रभावित होते हैं और जोखिम से बचते हैं। पैसा इनके लिए सुरक्षा का साधन है, इसलिए ये फालतू खर्चों से कोसों दूर रहते हैं।
3. 7 तारीख
7 तारीख को जन्मे लोग बहुत ही शांत और अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। ये नेपच्यून ग्रह से प्रभावित होते हैं। इन्हें दिखावा पसंद नहीं होता और खर्च के मामले में बेहद सोच-समझकर कदम उठाते हैं।
हालांकि कंजूसी को नकारात्मक रूप में देखा जाता है, लेकिन यही आदत मुश्किल वक्त में इन लोगों को दूसरों से आगे रखती है।
0 टिप्पणियाँ