पापांकुश एकादशी पर दीपक के ये उपाय खोल सकते हैं सौभाग्य के द्वार

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुश एकादशी कहा जाता है। यह व्रत पापों के नाश और मोक्ष की प्राप्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की उपासना और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और समृद्धि आती है। खासकर दीपक से जुड़े कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय इस दिन बेहद शुभ माने जाते हैं।

सबसे पहला उपाय– पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।पापांकुश एकादशी की शाम को पीपल के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाकर विष्णु जी का नाम लें। मान्यता है कि इससे पूर्वजों को शांति मिलती है और पितृ दोष दूर होता है।

दूसरा उपाय– घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

तीसरा उपाय – तुलसी के पास दीपक जलाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। तुलसी को विष्णु जी की प्रिय मानी जाती है, और इस उपाय से परिवार में शांति और आरोग्यता बनी रहती है।

अगर इन आसान उपायों को श्रद्धा और नियमपूर्वक किया जाए, तो पापांकुश एकादशी का पुण्य कई जन्मों के पापों का नाश कर सकता है और जीवन में शुभता और उन्नति के नए रास्ते खोल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ