मानसून में स्वास्थ्य पर खतरा
गर्मी से राहत देने वाला मानसून अपने साथ कई बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। भारत में इस मौसम के दौरान कई क्षेत्रों में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति बनती है, जो बीमारियों के फैलाव का मुख्य कारण बनती है। गंदा पानी, दूषित भोजन और अशुद्ध पीने का पानी बीमारी फैलाने वाले जीवाणुओं और विषाणुओं का माध्यम बन जाते हैं।
मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां
जलजमाव मच्छरों के प्रजनन का अनुकूल वातावरण बनाता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर-जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों के लक्षणों में तेज बुखार, सिर दर्द, जोड़ों का दर्द और शरीर पर चकत्ते शामिल हैं।
सावधानियां और बचाव के उपाय
इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, टायर जैसी चीजों में रुका हुआ पानी नियमित रूप से साफ करें। मच्छरदानी का उपयोग करें और फुल स्लीव्स कपड़े पहनें। मानसून में साफ-सफाई और सतर्कता ही आपको इन बीमारियों से बचा सकती है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ