विराट कोहली के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका


 1. अगला वनडे अक्टूबर 2025 में

भारतीय टीम अपना अगला वनडे मैच अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलेगी। तीन मैचों की इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी होगी।

2. तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड दांव पर
विराट के पास सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। वह वनडे में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने में तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं। वर्तमान में वह सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं।

3. लंबे गैप के बाद वापसी
कोहली ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से पहले उनका 224 दिन का ब्रेक होगा, जो उनके करियर का तीसरा सबसे लंबा अंतर है। रोहित के लिए भी यह दूसरा सबसे लंबा ब्रेक है।

4. पिछले रिकॉर्ड
कोहली के करियर का सबसे लंबा गैप 382 दिन (2008-09) और दूसरा 272 दिन (2020-21) का रहा है। वहीं, रोहित का सबसे लंबा अंतर 341 दिन (2020-21) और तीसरा 218 दिन (2016-17) है।

5. 2027 विश्व कप की तैयारी
दोनों दिग्गज खिलाड़ी 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वापसी कर रहे हैं। उनकी फॉर्म और प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ