दुनिया का सबसे बड़ा शहर कौन सा है? जवाब चौंका देगा

क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का सबसे बड़ा शहर कौन सा है? आबादी के हिसाब से नहीं, बल्कि क्षेत्रफल के हिसाब से? चलिए जानते हैं एक हैरान कर देने वाला फैक्ट।

जब भी बड़े शहरों की बात आती है तो हमारे दिमाग में न्यूयॉर्क, टोक्यो या मुंबई आते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है।

दुनिया का सबसे बड़ा शहर है  हुलुनबुइर (Hulunbuir), जो कि चीन के इनर मंगोलिया रीजन में है।

ये शहर इतना बड़ा है कि इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 2,63,953 वर्ग किलोमीटर है यानी भारत के कई राज्यों से भी बड़ा। सोचिए, ये शहर पूरे यूनाइटेड किंगडम से भी बड़ा है।

मजेदार बात ये है कि इतनी बड़ी ज़मीन के बावजूद यहां की आबादी बहुत कम है, क्योंकि ये शहर ज़्यादातर घास के मैदान, जंगल और पहाड़ियों से भरा है।

यहां की ज़िंदगी शहरी नहीं बल्कि देहाती और प्रकृति के बेहद करीब है।तो अब जब भी कोई पूछे दुनिया का सबसे बड़ा शहर कौन सा है, तो बताइए हुलुनबुइर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ