50% टैरिफ से बढ़ी चिंता
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने की सजा के तौर पर भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है। पहले 25% बेस टैरिफ और अब अतिरिक्त 25% जुड़ने से भारतीय निर्यात को बड़ा नुकसान होगा।
निर्यात में भारी गिरावट
ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के मुताबिक, 2025-26 में भारत का अमेरिका को निर्यात 87 अरब डॉलर से घटकर लगभग 49.6 अरब डॉलर तक सिमट सकता है। यानी 40-45% तक की गिरावट संभव है।
कपड़ा उद्योग पर संकट
भारत का एक-तिहाई टेक्सटाइल निर्यात अमेरिका जाता है। ऊंचा टैरिफ लगने से भारतीय कपड़े वियतनाम, बांग्लादेश और कंबोडिया जैसे देशों की तुलना में महंगे हो जाएंगे। इससे रोजगार पर भी संकट मंडराने लगा है।
झींगा और समुद्री निर्यात पर असर
भारत अमेरिका का सबसे बड़ा झींगा सप्लायर है। 50% टैरिफ से मुनाफा आधा हो सकता है और तटीय राज्यों में हजारों नौकरियां खतरे में आ सकती हैं।
जेम्स-ज्वेलरी इंडस्ट्री दबाव में
10 अरब डॉलर का अमेरिकी बाजार भारतीय आभूषणों के लिए प्रमुख है। लेकिन टैरिफ से ये महंगे हो जाएंगे, जिससे पॉलिशिंग और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स प्रभावित होंगी।
प्रतिस्पर्धियों को फायदा
कारपेट, फर्नीचर और होम टेक्सटाइल भी प्रभावित होंगे। वहीं, वियतनाम, बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान कम टैरिफ की वजह से अमेरिकी बाजार में फायदा उठा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ