क्या आपकी आंखों से बिना वजह बार-बार पानी निकलता है तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें ये किसी छोटी सी परेशानी का नहीं, बल्कि किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है।
आइए जानते हैं आंखों से पानी आने के पीछे की 5 बड़ी वजहें
1️⃣ कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis): वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण आंखें लाल हो जाती हैं और पानी बहने लगता है। साथ में जलन और खुजली भी होती है।
2️⃣ एलर्जी: धूल, परागकण या धुएं से एलर्जी होने पर आंखों से लगातार पानी बह सकता है।
खासकर मौसम बदलते समय।
3️⃣ ड्राय आई सिंड्रोम: हैरानी की बात है कि सूखी आंखों में भी शरीर खुद को बचाने के लिए ज्यादा आंसू बनाता है।
4️⃣ नाक से जुड़ी दिक्कतें: जैसे कि नैसल ब्लॉकेज या संक्रमण, जिससे आंसुओं का बहाव प्रभावित होता है और आंखों में पानी भरने लगता है।
5️⃣ आंसू ग्रंथि की रुकावट: अगर आंसू बाहर नहीं निकल पाते, तो वे आंख में ही जमा होकर बहने लगते हैं।
ध्यान दें–अगर ये लक्षण लगातार बने रहें, तो आंखों के डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।
0 टिप्पणियाँ