भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि करोड़ों की कमाई का जरिया है। द क्रिकेट पांडा की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 7 क्रिकेटरों ने मैदान के साथ बिजनेस और ब्रांड डील्स से भी संपत्ति बनाई है।
1. सचिन तेंदुलकर – ‘क्रिकेट के भगवान’ की नेट वर्थ करीब ₹1,416 करोड़ है। Adidas, Coca-Cola और अपनी ब्रांड ‘True Blue’ से लगातार कमाई होती है।
2. महेंद्र सिंह धोनी – चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की संपत्ति ₹917 करोड़ से अधिक है। Reebok, Gulf Oil और Chennaiyin FC में निवेश उनकी कमाई के बड़े स्रोत हैं।
3. विराट कोहली – ₹834 करोड़ की नेट वर्थ के साथ कोहली Puma, Audi, MRF और अपनी ब्रांड WROGN से लाखों कमाते हैं।
4. सौरव गांगुली – ₹667 करोड़ के मालिक, Pepsi, Tata और बीसीसीआई अध्यक्ष पद ने उनकी आय बढ़ाई।
5. वीरेंद्र सहवाग – ₹334 करोड़ की संपत्ति, कमेंट्री और Adidas-ब्रांड डील्स से आय।
6. युवराज सिंह – ₹292 करोड़ की संपत्ति, ‘YouWeCan Ventures’ और Puma जैसे ब्रांड से कमाई।
7. सुनील गावस्कर – ₹262 करोड़ के साथ कमेंट्री और मीडिया में सक्रिय।
ये सभी साबित करते हैं कि क्रिकेट के साथ समझदारी से किए गए निवेश और ब्रांडिंग से लंबी आर्थिक सफलता हासिल की जा सकती है।
0 टिप्पणियाँ