गृह मंत्रालय की घोषणा
स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले गृह मंत्रालय ने 1,090 पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और सुधार सेवा कर्मियों को वीरता और सेवा पदक देने की घोषणा की है।
वीरता पदक (Gallantry Medal – GM)
कुल 233 कर्मियों को वीरता पदक मिलेगा, जिनमें 226 पुलिस, 6 अग्निशमन और 1 होम गार्ड/सिविल डिफेंस के कर्मी शामिल हैं। यह सम्मान जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने में असाधारण साहस दिखाने वालों को दिया जाता है। इनमें 152 जम्मू-कश्मीर, 54 नक्सल प्रभावित, 3 पूर्वोत्तर और 24 अन्य क्षेत्रों के कर्मी हैं।
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (President’s Medal for Distinguished Service – PSM)
99 कर्मियों को यह पदक मिलेगा। इनमें 89 पुलिस, 5 अग्निशमन, 3 सिविल डिफेंस/होम गार्ड और 2 सुधार सेवा के कर्मी हैं। यह सेवा में उत्कृष्ट रिकॉर्ड रखने वालों को दिया जाता है।
सराहनीय सेवा पदक (Medal for Meritorious Service – MSM)
758 कर्मियों को यह पदक मिलेगा, जिनमें 635 पुलिस, 51 अग्निशमन, 41 सिविल डिफेंस/होम गार्ड और 31 सुधार सेवा के कर्मी शामिल हैं। यह कर्तव्यनिष्ठा और संसाधनशीलता के लिए प्रदान किया जाता है।
विशेष मान्यता
जम्मू-कश्मीर, नक्सल प्रभावित और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात बलों को विशेष सम्मान मिला है
0 टिप्पणियाँ