श्रीमद्भगवद्गीता और पुराणों से कलयुग अंत के 10 संकेत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

क्या आप जानते हैं कि कलयुग का अंत कैसा होगा और बढ़ते कलयुग के लक्षण क्या हैं. आज हम बात करेंगे कलयुग के अंत के बारे में. वह समय जब हमारे धर्मग्रंथों के अनुसार इस युग का अंत होगा. हिंदू धर्म में समय को चार युगों में बांटा गया है—सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और वर्तमान में चल रहा कलयुग.
कलयुग के अंत के कई लक्षण ग्रंथों जैसे श्रीमद्भगवद्गीता, विष्णु पुराण, और रामचरितमानस में वर्णित हैं. आइए जानें वे 10 प्रमुख लक्षण जो कलयुग के अंत में मनुष्यों में दिखाई देंगे.

कलयुग के 10 प्रमुख लक्षण 

धर्म का पतन होगा, लोग अधर्म की ओर बढ़ेंगे
सत्य की जगह झूठ और छल-कपट फैलेगा
पवित्रता और शुद्धता खत्म हो जाएगी
क्षमा भाव कम हो जाएगा, बदला लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी
दया और सहानुभूति में कमी आएगी
मानव आयु घटकर 20-30 वर्ष तक रह जाएगी
शारीरिक और मानसिक बल कमजोर हो जाएगा
स्मरण शक्ति कमजोर होकर लोग बातें भूलने लगेंगे
वेदों और शास्त्रों का अनादर होगा
पूजा-पाठ और भगवान की आराधना बंद हो जाएगी
इसके अलावा, पृथ्वी पर अन्न की कमी, नदियों का सूखना और प्राकृतिक आपदाओं का बढ़ना भी कलयुग के अंत के संकेत हैं.
भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेकर दुष्टों का नाश करेंगे और पुनः धर्म की स्थापना करेंगे, जिससे सतयुग की शुरुआत होगी.
यह थे कलयुग के अंत के 10 मुख्य लक्षण. शायद ही आप इनके बारे में पहले जानते हों.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ