Tata Nexon बनी जून 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली टाटा कार, Punch को पीछे छोड़ा


 टाटा मोटर्स की बिक्री रिपोर्ट के मुताबिक, Tata Nexon ने जून 2025 में 11,602 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब हासिल किया। हालांकि, यह आंकड़ा जून 2024 के 12,066 यूनिट्स से थोड़ा कम है, लेकिन 4% की गिरावट के बावजूद Nexon टॉप पर बनी रही।

Tata Punch, जो पहले काफी लोकप्रिय रही है, इस बार 10,446 यूनिट्स पर सिमट गई, जो जून 2024 की 18,238 यूनिट्स के मुकाबले 43% की भारी गिरावट है। वहीं Tata Tiago ने वापसी करते हुए जून 2025 में 6,032 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 17% अधिक है।

Tata Altroz की बिक्री भी स्थिर रही और जून 2025 में 3,974 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल से 1% अधिक है। Tata Curvv, जो नई SUV है, ने 2,060 यूनिट्स की बिक्री की, हालांकि मई 2025 की तुलना में इसमें 33% गिरावट रही।

Tigor, Harrier और Safari की बिक्री क्रमश: 788, 1,259 और 922 यूनिट्स रही। कुल मिलाकर, टाटा मोटर्स ने जून 2025 में 37,083 यूनिट्स बेचीं, जो जून 2024 की 43,527 यूनिट्स के मुकाबले 15% कम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ