सावन 2025 का पहला सोमवार 14 जुलाई को है। यह महीना शिवभक्तों के लिए विशेष होता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजन करने से रोग, कर्ज और तनाव से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है।
व्रत की पूजा विधि
सुबह स्नान के बाद शुद्ध वस्त्र पहनकर व्रत की शुरुआत करें। शिवलिंग का जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। फिर बेलपत्र, भस्म, धतूरा, भांग और सफेद पुष्प चढ़ाएं। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
व्रत के आहार नियम
व्रती दिनभर फलाहार करें। फल, दूध, साबूदाना, मूंगफली, मखाना, राजगिरा, शकरकंद, अरबी और लौकी खा सकते हैं। केवल सेंधा नमक का प्रयोग करें। प्याज, लहसुन, अनाज, गेहूं, दालें और तामसिक चीजों से परहेज करें।
सावधानियां और उपाय
मन, वाणी और कर्म की पवित्रता रखें। झूठ, क्रोध, कटुता से दूर रहें। खूब पानी पिएं और सात्त्विक भोजन लें। फलों का सलाद, नारियल पानी, दूध, दही, पनीर और मेवे उपयुक्त हैं। संध्या को फल या दूध से उपवास खोलें।
0 टिप्पणियाँ