150% बढ़े NRI ग्राहक
पॉलिसीबाजार की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में विदेशों में रहने वाले भारतीयों (NRI) की संख्या में 150% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण है भारत में बेहतर इलाज का मिलना और बेहद कम खर्च होना।
भारत में इलाज 10 गुना सस्ता
रिपोर्ट बताती है कि भारत में हार्ट बायपास सर्जरी की लागत ₹4 लाख से ₹6 लाख के बीच है, जबकि अमेरिका में यही सर्जरी ₹58 लाख से ₹1.25 करोड़ तक में होती है। घुटना प्रत्यारोपण भी भारत में ₹3.3 लाख से ₹5 लाख में हो जाता है, जबकि अमेरिका में इसका खर्च ₹24.9 लाख से ₹41.5 लाख है। लीवर ट्रांसप्लांट भारत में ₹20.75 लाख से ₹29.05 लाख का होता है, वहीं अमेरिका में ₹2.49 करोड़ से ₹4.15 करोड़ तक का।
सस्ता हेल्थ इंश्योरेंस और तकनीक भी वजह
भारत में हेल्थ इंश्योरेंस का वार्षिक प्रीमियम ₹9,960 से ₹24,900 के बीच है, जबकि अमेरिका में यह ₹6.6 लाख तक पहुंचता है।
महिलाएं और युवा भी आगे
महिलाओं की भागीदारी में 125% और 35 वर्ष से कम आयु वालों में 148% की बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई जैसे शहर NRI की पहली पसंद बन चुके हैं।
0 टिप्पणियाँ