कोच्चि से उड़ी ब्रिटिश स्टील्थ फाइटर F-35B, एक महीने बाद भरी उड़ान


 ब्रिटिश रॉयल नेवी का अत्याधुनिक स्टील्थ लड़ाकू विमान F-35B लाइटनिंग मंगलवार सुबह कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ऑस्ट्रेलिया के डार्विन के लिए रवाना हो गया। विमान ने सुबह 10:50 बजे उड़ान भरी। करीब एक महीने से अधिक समय तक यह विमान तकनीकी खराबी के चलते कोच्चि एयरपोर्ट पर खड़ा था।

14 जून को की थी आपात लैंडिंग

यह लड़ाकू विमान 14 जून को तकनीकी खराबी के कारण कोच्चि एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करने को मजबूर हुआ था। इसके बाद से इसकी मरम्मत और तकनीकी जांच की जा रही थी। सोमवार को इसे हैंगर से बाहर निकालकर एयरपोर्ट के बे में खड़ा किया गया था।

ब्रिटेन के सबसे उन्नत बेड़े का हिस्सा

F-35B लाइटनिंग ब्रिटिश नौसेना के सबसे आधुनिक और स्टील्थ क्षमताओं से लैस फाइटर जेट्स में से एक है। यह दुनिया के सबसे एडवांस्ड मल्टीरोल फाइटर जेट्स में शामिल है और इसकी कीमत 11 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक है। इस विमान में अत्याधुनिक सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और वर्टिकल टेकऑफ-लैंडिंग जैसी क्षमताएं मौजूद हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ