TikTok, AliExpress और WeChat जैसे लोकप्रिय चीनी ऐप्स एक बार फिर प्राइवेसी विवादों में घिर गए हैं। ऑस्ट्रिया की प्राइवेसी एडवोकेसी संस्था noyb (None of Your Business) ने इन तीनों ऐप्स के खिलाफ यूरोपीय संघ (EU) में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ये ऐप्स यूजर्स को उनके व्यक्तिगत डेटा तक पहुंचने या उसे डाउनलोड करने की सुविधा नहीं देते, जो कि यूरोप के General Data Protection Regulation (GDPR) के तहत अनिवार्य है।
GDPR के अनुसार, किसी भी यूजर को अपने डेटा को एक्सेस करने और डाउनलोड करने का अधिकार प्राप्त होता है, लेकिन इन ऐप्स पर यह विकल्प उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, noyb ने यह भी दावा किया है कि ये चीनी कंपनियां यूजर्स का डेटा अवैध रूप से चीन भेज रही हैं और कई बार बिना यूजर्स की सहमति के उनका डेटा इकट्ठा कर रही हैं।
अगर जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो EU इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगा सकता है, जिससे यूरोप के लाखों यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं।
भारत में ये सभी ऐप्स पहले से ही जून 2020 से बैन हैं, जब सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए 59 से अधिक चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था।
0 टिप्पणियाँ