ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में भारत को 2028 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-33) की मेजबानी के लिए सदस्य देशों का पूरा समर्थन मिला। सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।
पेरिस समझौते की दोबारा पुष्टि
BRICS नेताओं ने एक संयुक्त घोषणा में पेरिस जलवायु समझौते और यूएनएफसीसीसी (UNFCCC) के लक्ष्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जलवायु संकट से निपटने के लिए बहुपक्षीयता को जरूरी बताया और सभी देशों से अपने-अपने जलवायु वादों को पूरा करने की अपील की।
COP-30 और वनों के संरक्षण पर जोर
साथ ही 2025 में ब्राजील के बेलें में होने वाले COP-30 सम्मेलन के लिए भी BRICS देशों ने समर्थन व्यक्त किया। BRICS जलवायु नेतृत्व एजेंडा को मंजूरी दी गई, जिसमें विकासशील देशों के हितों की रक्षा करते हुए जलवायु समाधान तेजी से लागू करने और सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया। नेताओं ने वनों के संरक्षण को जलवायु संतुलन, जल स्रोतों और जैव विविधता के लिए अनिवार्य बताया।
2026 में भारत करेगा BRICS सम्मेलन की मेजबानी
सम्मेलन के अंत में BRICS नेताओं ने 2026 में भारत द्वारा 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी की पुष्टि की और भारत को शुभकामनाएं दीं।
0 टिप्पणियाँ