ब्रह्मोस की वैश्विक मांग में उछाल
ऑपरेशन सिंदूर में भारत द्वारा आतंकी ठिकानों को ब्रह्मोस मिसाइल से निशाना बनाने के बाद दुनिया भर में इसकी मांग तेज हो गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 13 जुलाई को बताया कि अब तक 14-15 देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल में दिलचस्पी दिखाई है।
इन देशों ने दिखाई दिलचस्पी
भारत से मिसाइल खरीदने के लिए फिलीपींस, इंडोनेशिया, वियतनाम और मलेशिया जैसे देश बातचीत कर चुके हैं या कर रहे हैं। इसके अलावा सऊदी अरब, यूएई, कतर, ओमान, मिस्र, ब्राजील, अर्जेंटीना, सिंगापुर, थाईलैंड और ब्रुनेई ने भी रुचि दिखाई है।
डील की स्थिति क्या है?
फिलीपींस के साथ 2022 में 375 मिलियन डॉलर की डील हो चुकी है और दो बैच डिलीवर किए जा चुके हैं। इंडोनेशिया 450 मिलियन डॉलर, जबकि वियतनाम 700 मिलियन डॉलर की डील करना चाहता है। मलेशिया ने भी अपने सुखोई-30 MKM फाइटर जेट्स के लिए ब्रह्मोस में रुचि दिखाई है।
पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका
सऊदी, कतर, यूएई जैसे मुस्लिम देशों की भारत से मिसाइल में रुचि, पाकिस्तान के लिए रणनीतिक झटका है। ये वही देश हैं जो अक्सर पाकिस्तान की आर्थिक मदद करते रहे हैं। ऐसे में भारत के साथ उनकी साझेदारी पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय बन गई है।
0 टिप्पणियाँ