बी. सरोजा देवी का निधन: साउथ सिनेमा की 'अभिनय सरस्वती' ने 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस


 दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से साउथ इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। बी. सरोजा देवी ने 7 दशकों के करियर में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

17 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत
सरोजा देवी ने 1955 में महज 17 वर्ष की उम्र में कन्नड़ फिल्म ‘महाकवि कालिदास’ से डेब्यू किया। उन्हें असली पहचान 1958 में एम.जी. रामचंद्रन के साथ आई सुपरहिट तमिल फिल्म ‘नादोदी मन्नान’ से मिली।

बॉलीवुड में भी कमाया नाम
उन्होंने 1959 में फिल्म ‘पैगाम’ से दिलीप कुमार के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा और ‘ससुराल’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘बेटी बेटे’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

रिकॉर्ड और सम्मान
बी. सरोजा देवी ने 1955 से 1984 के बीच 161 फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के रूप में काम किया, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्हें पद्मश्री (1969), पद्मभूषण (1992), कलाईममणि अवॉर्ड और बैंगलोर यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ