बिहार मखाना का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य
बिहार भारत में मखाने (Fox Nuts या Lotus Seeds) का प्रमुख उत्पादक राज्य है, जो देश के कुल उत्पादन का करीब 80-90% हिस्सा देता है। मधुबनी, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार और सहरसा जैसे जिलों में इसकी खेती होती है। मखाने की गुणवत्ता को देखते हुए इसे GI टैग भी मिला है। 2023-24 में भारत ने करीब 25,130 मिलियन मीट्रिक टन मखाने का निर्यात किया।
किन देशों में सबसे ज्यादा डिमांड?
भारत के मखाने के सबसे बड़े आयातक देश हैं:
-
अमेरिका – कुल निर्यात का 25%
-
नेपाल – करीब 14%
-
यूएई – 8% से अधिक
-
इंग्लैंड
-
बांग्लादेश
तेजी से बढ़ रहा है मखाने का बाजार
IMARC की रिपोर्ट के अनुसार भारत में मखाने का बाजार 2033 तक ₹19.6 अरब तक पहुंच सकता है। उत्पादन भी लगातार बढ़ रहा है – 2023 में 1.2 लाख टन से 2025 तक 1.4 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है।
सेहत के लिए वरदान
मखाना प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। यह लो कैलोरी, लो कोलेस्ट्रॉल और उच्च फाइबर वाला सुपरफूड है, जो हृदय, पाचन, वजन प्रबंधन और हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
0 टिप्पणियाँ