अगर आपके पास पुराने iPhone मॉडल्स अब भी सुरक्षित हालत में रखे हुए हैं, तो ये 2025 में आपकी किस्मत बदल सकते हैं। जैसे-जैसे Apple की नई iPhone 16 सीरीज़ बाज़ार में छा रही है, वैसे ही पुराने iPhones की डिमांड
कलेक्टर्स आइटम के तौर पर बढ़ती जा रही है। दुनियाभर में ऐसे शौकीन हैं जो इन विंटेज iPhones के लिए लाखों रुपये खर्च करने को तैयार हैं।
iPhone 2G (2007)
Apple का पहला iPhone अब इतिहास बन चुका है। हाल ही में इसकी सील्ड 8GB यूनिट ₹1.5 करोड़ में नीलाम हुई। ओपन लेकिन अच्छी कंडीशन में यह फोन भारत में ₹50,000 से ₹2 लाख तक बिक सकता है।
iPhone 3G (2008)
पहली बार ऐप स्टोर लाने वाला यह iPhone कर्वड बैक डिज़ाइन के लिए याद किया जाता है। कलेक्टर्स इसे ₹50,000 तक खरीदने को तैयार हैं।
iPhone 4 (2010)
ग्लास बॉडी और Retina डिस्प्ले वाला यह मॉडल आज भी स्टाइल का प्रतीक है। इसकी कीमत ₹15,000 से ₹75,000 तक हो सकती है।
iPhone 5 (2012)
स्टीव जॉब्स के विज़न वाला आखिरी iPhone, जिसकी ऐतिहासिक अहमियत है। ₹15,000 से ₹35,000 तक बिक सकता है।
iPhone SE (2016)
iPhone 5s जैसा डिज़ाइन, लेकिन पावरफुल हार्डवेयर। मिंट कंडीशन या सील्ड पैक होने पर इसकी कीमत भविष्य में और बढ़ सकती है।
0 टिप्पणियाँ