iPhone 2G (2007)
पहला iPhone अब इतिहास बन चुका है। इसकी सील्ड यूनिट की नीलामी ₹1.5 करोड़ में हुई। भारत में इसकी खुली अच्छी कंडीशन यूनिट ₹50,000 से ₹2 लाख तक में बिक सकती है।
iPhone 3G (2008)
पहली बार ऐप स्टोर लाने वाला यह मॉडल अब भी कलेक्टर्स की नजरों में है। अच्छी हालत में ₹50,000 तक मिल सकता है।
iPhone 4 (2010)
ग्लास बॉडी और Retina डिस्प्ले के साथ आया यह फोन स्टाइल का प्रतीक रहा है। इसकी कीमत ₹15,000 से ₹75,000 तक हो सकती है।
iPhone 5 (2012)
स्टीव जॉब्स के आखिरी डिज़ाइन मार्गदर्शन वाला iPhone ₹15,000 से ₹35,000 में बिक सकता है।
iPhone SE (2016)
पहली पीढ़ी का SE अब कल्ट स्टेटस पा चुका है। सील्ड यूनिट्स भविष्य में और महंगी हो सकती हैं।
0 टिप्पणियाँ