स्मार्ट सिटी की कुंजी स्मार्ट नारी

मेडिकल कॉलेज सभागार में हुआ महिला मोर्चा सम्मेलन

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में स्मार्ट सिटी महिला सम्मेलन का आयोजन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ वंदे मातरम से हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद सत्यदेव पचौरी एवं कल्याणपुर विधायिका नीलिमा कटियार, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं भारतीय जनता पार्टी का यह विश्वास है कि स्मार्ट महिलाएं स्मार्ट सिटी की नींव है। महिलाएं डॉक्टर इंजीनियर पुलिस,जज ,एनजी, स्वयं सहायता समूह चलाने वाली, आदि बहने आत्मनिर्भर होकर समाज को नई दृष्टि तथा अन्य महिलाओं के लिए एक आदर्श प्रस्तुत कर रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि एमएसएमई के माध्यम से महिलाओं को ट्रेनिंग,कराई जाती है जिसके समाप्त होने पर महिलाओं को आधुनिक टूल्स वाली किट प्रदान की जाती है जिससे कि महिलाएं आज के आधुनिक यंत्रों का इस्तेमाल करना सीखें तथा कम समय में ही अपने काम को अच्छे से करने में सक्षम हो सके उपरोक्त कार्यक्रम में महिलाओं के सर्वश्रेष्ठ कामों की चर्चा की गई तथा आगामी चुनाव को देखते हुए वोट का आवाहन करते हुए कहा कि वोटिंग मस्ट, नेशन मस्ट भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित सभी योजनाओं को विस्तार से बताया गया , तथा साथ में ही बताया गया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी लागू इसीलिए किया गया है कि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक क्षेत्र में आए और विकसित भारत में योगदान दें। विशिष्ठ अतिथि कमलावती, पूनम कपूर, अनीता गुप्ता, पूनम दिवेदी, दीपू पाण्डेय, शिव राम सिंह, रीता शास्त्री,विजया तिवारी, अनीता त्रिपाठी,कार्यक्रम की क्षेत्रीय संयोजिका पुष्पा तिवारी,जिला संयोजिका स्नेहलतादीक्षित, आशा तोमर रहीं जयंती वर्मा, अनूप सक्सेना, लक्ष्मी श्रीवास्तव,अनीता चतुर्वेदी, सीमा तिवारी, गुंजन शर्मा,सुधा सिंह,अनीता सोनी, शिल्पी सोनकर, ,सीमा एमबीए, पूनम, लवली सक्सेना, शोभा शुक्ला, रंजीता आदि सैकड़ों बहने उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *