कानपुर के राजीव शुक्ला को मिली बीसीसीआई की कमान

19 जुलाई को रोजर बिन्नी से चार्ज लेंगे, सितंबर को एजीएम में लगेगी मुहर तक अंतरिम अध्यक्ष
2020 से निर्विरोध उपाध्यक्ष हैं, 2018 में राजीव आईपीएल कमिश्नर भी रह चुके हैं
पूर्व पत्रकार तीन बार के संसद सदस्य राजीव मनमोहन सरकार में थे मंत्री


न्यूजजंगल डेस्क। बीसीसीआई के वर्तमान उपाध्यक्ष पूर्व पत्रकार राजीव शुक्ला शीघ्र ही अध्यक्ष पद संभालेंगे। 19 जुलाई को वर्तमान अध्यक्ष रोजर बिन्नी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वह राजीव को चार्ज देंगे। इसी साल सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की एजीएम में उन्हें अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगना लगभग तय है।


रोजर बिन्नी के बाद वह अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे। बिन्नी, सौरव गांगुली के बाद बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने थे। बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में बिन्नी का कार्यकाल में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी। बिन्नी का कार्यकाल बेहद ही सफल रहा है। जल्द ही बीसीसीआई की आयु सीमा के नियम के कारण वो अपने पद से हट जाएंगे। राजीव शुक्ला 65 वर्ष के हैं। नियम के अनुसार 70 वर्ष की आयु पूरी होने पर वह पद छोड़ना पड़ता है। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रोजर बिन्नी 19 जुलाई, 2025 को 70 वर्ष के हो जाएंगे। इसके बाद वो रिटायर हो जाएंगे। बता दें कि रोजर बिन्नी साल 2022 में बीसीसीआई अध्यक्ष बने थे। बिन्नी ने सौरव गांगुली को रिप्लेस किया था। बिन्नी 1983 में भारत की पहली वर्ल्ड कप चैम्पियन टीम का हिस्सा थे। वर्ल्ड कप 1983 में बिन्नी ने कमाल की गेंदबाजी की थी और 18 विकेट लेने में सफल रहे थे। दूसरी ओर वहीं, राजीव शुक्ला साल 2020 से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष पद पर हैं। उन्होंने 2017 तक उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और 2018 तक इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।


कानपुर से शुरू किया था पत्रकारिता कैरियर


राजीव शुक्ला ने सत्यसंवाद सांध्य दैनिक से पत्रकारीय जीवन शुरू किया था। फिर वह दैनिक जागरण, जनसत्ता, रविवार होते हुए संडे ऑब्जर्वर पहुंचे। राजनीतिक पारी भी उनकी गजब की रही। वह तीन बार राज्यसभा सदस्य हैं और मनमोहन सरकार में केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री थे। उनकी शिक्षा भारतीय विद्यालय कानपुर व क्राइस्ट चर्च कालेज से हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top