Weather Alert: कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, बढ़ी लोगों की मुश्किलें, यातायात सेवाएं हुई प्रभावित…

खराब मौसम और कड़ाके की सर्दी के कारण यात्रा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। विमान सेवाओं पर पड़ी मार के अलावा ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगाम लग रही है। ट्रेनें कई घंटे हो रही हैं। विमानों को भी रद्द करना पड़ रहा है।

News jungal desk: उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण उड़ान सेवाओं पर भी असर देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आने वाली ट्रेनें कई घंटे लेट चल रही हैं। आपको बता दें कि इन दिनों तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रह रहा है। कनकनी और गलन बढ़ गई है। गुरुवार को भी घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी की रिपोर्ट सामने आई। मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, बिहार और नोएडा के कई इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे दिखे।

इन इलाकों में प्रभावित हुआ जनजीवन
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और असम के अलग-अलग हिस्सों में भी घना कोहरा देखने को मिला। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी हल्का कोहरा दिखा। उत्तर भारत के अलावा हिमालय के ऊपरी इलाकों, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी कोहरा देखा गया। हालांकि, इन इलाकों में मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता की अधिक परेशानी नहीं हुई। 

जानिए क्या रहा मौसम विभाग का जवाब
आइए जानते है कि कंपाने वाली सर्दी से राहत कब मिलेगी? कोहरा छंटने के बाद अच्छी धूप कब खिलेगी? इन सवालों पर मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा, 18 जनवरी (गुरुवार) और 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में देर रात और सुबह कुछ घंटों तक बहुत घना कोहरा रहने की आशंका है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। हालांकि, तापमान बढ़ने का असर कोहरे और ठंड के कारण बढ़ने वाली गलन पर बहुत अधिक नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 जनवरी को भी देश के अलग-अलग हिस्सों में देर रात और सुबह कुछ घंटों के लिए घने से ‘बहुत घना कोहरा’ रहने का अनुमान है।

Read also: राज्य स्तरीय सीनियर व मास्टर खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *