Poonam Pandey: बॉलीवुड इंडस्ट्री क्वीन पूनम पांडेय का  32 साल की उम्र में हुआ निधन, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर…

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली पूनम पांडे अब हमारे बीच नही रहीं। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। उन्हें सर्वाइकल कैंसर था।

News jungal desk: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली पूनम पांडे अब हमारे बीच नही रहीं। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। पूनम पांडे के निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है। बताया जा रहा है कि उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री के मैनेजर ने इस बात की जानकारी दी है। मैनेजर ने खुलासा किया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि पूनम की बोल्ड अदाओं के चर्चे आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं।

आपको बता दें कि पूनम पांडे अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। पूनम के हर अंदाज के उनके फैंस दीवाने थे जिसके चलते उनसे जुड़ी किसी भी खबर को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। लोगों के सामने पूनम हमेशा खुशमिजाज अंदाज में रहती थीं, लेकिन अपनी जिंदगी में उन्होंने कई दुखों का सामना किया था। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने बेहद स्ट्रगल किया था।

Read also: जारी हुआ भूमि की ‘भक्षक’ का ट्रेलर, अभिनेत्री ने साझा किया काम करने का अनुभव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *