भोजपुरी अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी ने ली अन्तिम सांस, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत…

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

News jungal desk: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का कल रात निधन हो गया है। अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक , ब्रिजेश त्रिपाठी को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके लिए उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा था।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेता को मुंबई लाया गया, लेकिन कल रात उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही अभिनेता ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि अभिनेता का परिवार मुंबई में रहता था।

आज होगा अंतिम संस्कार
अभिनेता की मौत की खबर मिलने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। वे 46 वर्षों से अधिक समय से फिल्म उद्योग में थे। उन्होंने 1979 में फिल्म ‘सैंया तोहारे कारन’ से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 1980 में आई ‘टैक्सी चोर’ थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह बॉलीवुड का हिस्सा भी थे। वह कई टीवी सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। बृजेश त्रिपाठी ‘नो एंट्री’, ‘ओम’, ‘गुप्ता: द हिडन ट्रुथ’, ‘मोहरा’, ‘देवरा भईल दीवाना’, ‘हमार बॉडीगार्ड शिवा’, ‘ड्राइवर राजा’, ‘पिया चांदनी’, ‘राम कृष्ण बजरंगी’ और ‘जनता दरबार’ सहित अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।

Read also: दुबई में किया स्पेशल फैन इवेंट, शाहरुख खान ने बताई फिल्म ‘डंकी’ से जुड़ी दिलचस्प बातें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *