Site icon News Jungal Media

Anushka-Virat: रोमांटिक अंदाज में विराट-अनुष्का ने मनाई शादी की छठी सालगिरह, सामने आई तस्वीरें…

अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर सबसे प्यारे कैप्शन के साथ सालगिरह पार्टी की एक मनमोहक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर में अनुष्का रोमांटिक अंदाज में विराट के साथ नजर आ रही हैं।

News jungal desk: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर एक दूसरे के साथ कपल गोल देते हुए नजर आते हैं। वे फैंस के सबसे पसंदीदा कपल भी हैं। बीते सोमवार, 11 दिसंबर, 2023 को विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की छठी सालगिरह भी मनाई। यह कपल 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधा था।

आज मंगलवार की सुबह अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर सबसे प्यारे कैप्शन के साथ सालगिरह पार्टी की एक मनमोहक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर में अनुष्का रोमांटिक अंदाज में विराट के साथ नजर आ रही हैं। अनुष्का ने विराट को गले से लगाया हुआ है और प्यारी मुस्कान के साथ विराट ने भी पोज दिया। दोनों ब्लैक ड्रेस में नजर आए। एक ओर जहां अनुष्का ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहना है, वहीं विराट ब्लैक शर्ट में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं।

अनुष्का के अलावा विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्यारी तस्वीर साझा की है। साझा की गई तस्वीर में विराट और अनुष्का रोमांटिक पोज में नजर आए। विराट कैमरे की तरफ खड़े होकर मनमोहन मुस्कान के साथ पोज दे रहे हैं, वहीं अनुष्का ने उन्हें पीछे से प्यार के साथ गले लगाया हुआ है। तस्वीर के साथ कैप्शन में विराट ने लाल दिल वाली इमोजी शेयर करते हुए अपना प्यार जताया।

विराट और अनुष्का की ये तस्वीरें खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस जमकर दोनों की तारीफ करते हुए पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। जब उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा कीं तो उन्होंने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। यह एक निजी समारोह था, जिसमें उनके परिवार के सदस्य ही उपस्थित थे। बाद में इस जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया। आपको बता दे कि दिल्ली रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

Read also: संसद के शीतकालीन सत्र चल रहा है , गृह मंत्री शाह पेश करेंगे ये प्रमुख पांच बिल

Exit mobile version