Site icon News Jungal Media

MP New CM: कल होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी के साथ कई अन्य नेता भी होंगे शामिल…

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेजी से शुरू हो गई है। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की बुधवार 11 बजे शपथ लेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। 

News jungal desk: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है। जिसके चलते मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें करीब 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। जहां पर दो दर्जन से अधिक आला नेता शामिल होंगे। यहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी। 

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अभी आधिकारिक प्रोग्राम जारी होना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 11 बजे डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 14 दिसंबर को मल मास लेगेगा और अगले एक महीने तक शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। ऐसे में 13 दिसंबर को ही शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ ही उप मुख्यमंत्री और कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। नए सीएम के नाम के एलान के बाद मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। 

लाल परेड मैदान में बनाए जा रहे तीन हेलीपैड
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके लिए लाल परेड में तीन हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। यहां पर ही वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। आपको बता दें सीएम के नाम का एलान होने के बाद डॉ. मोहन यादव ने कि वह शिवराज सरकार के कामों को आगे बढ़ाने का वादा किया। यादव ने कहा कि वह भाजपा के सिपाही है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जो अपने सभी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। 

Read also: संजय स‍िंह को सुप्रीम कोर्ट ने अंतर‍िम राहत देने से क‍िया इनकार,सशर्त जा सकेंगे संसद भवन

Exit mobile version