Site icon News Jungal Media

Delhi Pollution: कम होने का नाम नही ले रहा दिल्ली वासियों का संकट, तापमान में आई भारी गिरावट…

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ साथ तापमान में काफी गिरावट भी देखने को मिल रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और अधिक बढ़ रही है। दोपहर के समय धूप कम खिल रही है और सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है।

News jungal desk: देश की राजधानी दिल्ली में लोगों की सांसों पर संकट अभी भी बरकरार है। राजधानी के कई इलाकों में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से हवा फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार गुरुवार सुबह, जाहंगीरपुरी में 434, बवाना में 441, द्वारका में 412, बुराड़ी में 441, आनंद विहार में 387, अशोक विहार में 386, एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ साथ तापमान में काफी गिरावट भी देखने को मिल रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और अधिक बढ़ रही है। दोपहर के समय धूप कम खिल रही है और सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। इससे दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट भारी आई है।

बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री से नीचे रहा। औसत अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी। इधर, लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 10.4, जफरपुर में 11.2, मुंगेशपुर में 11.3, नरेला में 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 27.6, नरेला में 27.4, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Read also: दिल्ली-NCR में रहने वालों को झटका, महंगी हो गई सीएनजी- इतने बढ़े दाम

Exit mobile version