Site icon News Jungal Media

Sona Mohapatra: सिंगर ने ‘बिग बॉस 16’ में Sajid Khan की एंट्री पर जताई नाराज़गी…

बॉलीवुड की जान मानी प्लेबैक सिंगर Sona Mohapatra बॉलीवुड की जान मानी प्लेबैक सिंगर बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए फेमस हैं। यही वजह से वह अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इस बार भी उनके….

बॉलीवुड की जान मानी प्लेबैक सिंगर Sona Mohapatra बॉलीवुड की जान मानी प्लेबैक सिंगर बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए फेमस हैं। यही वजह से वह अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इस बार भी उनके खबरों में आने की वजह उनका लेटेस्ट ट्वीट है। जिसे उन्होंने ‘बिग बॉस 16’ में कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री करने वाले बॉलीवुड फिल्ममेकर Sajid Khan का विरोध करते हुए किया है।

आपको बता दें कि बिग बॉस का लेटेस्ट सीजन 1 अक्टूबर से टीवी पर शुरू हो चुका है। इसे इस बार भी एक्टर सलमान खान का होस्ट कर रहे है। 105 चलने वाले इस शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हैं। वही इनमें एक बड़ा नाम फिल्ममेकर साजिद खान का भी है।

सोना महापात्रा ने किया ट्वीट
हाल ही में सोना महापात्रा ने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए बिग बॉस और शो के में साजिद खान की एंट्री पर गुस्सा दिखाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “ये साजिद खान हैं, जो एक टीवी रियलिटी शो में आए हैं। वही एक अनु मलिक हैं, जो बच्चों का म्यूजिक रियलिटी शो जज कर रहे हैं और कैलाश खेर टीवी पर सेलिब्रिटी जज हैं। इन सभी पर मीटू के दौरान कई महिलाओं ने आरोप लगाए थे। भारतीय टीवी चैनल्स, अधिकारी सच में भ्रष्ट और दुखी हैं।”

यही नहीं सोना ने आगे और भी ट्वीट किये। एक के बाद एक ट्वीट कर शो के मेकर्स पर उन्होंने अपनी नाराज़गी व्यक्त कि है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि “पीआर, टीआरपी पाने के लिए कई मीटू के दोषियों को कास्ट करने के अलावा शून्य क्षमताओं वाली टीवी मार्केटिंग टीमों को एक सुझाव है। छेड़छाड़ करने वालों, बलात्कारियों, पीडोफाइलों और यहां तक ​​कि पत्नी को पीटने वालों के साथ एक शो को लाइन अप करें। समाज को एक नए स्तर पर ले जाने का आनंद लें? उन्हें बनाएं।”

साजिद पर कई एक्ट्रेसेस ने मीटू का लगाया था आरोप
साल 2018 में #MeToo मूवमेंट के दौरान साजिद खान काफी चर्चा में रहे थे। उस समय कई एक्ट्रेसेस सामने आकर उन पर गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसी वजह से साजिद खान लम्बे वक़्त तक लाइम लाइट से दूर रहे थे। वही साजिद खान का यूं टीवी पर आना सोना मोहपात्रा को खल गया और उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स पर निशान साधते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है।

यह भी पढ़ेगायक शैलेंद्र सिंह के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुडा़ एक रोचक प्रसंग…

Exit mobile version