Site icon News Jungal Media

ओपी राजभर का विपक्ष पर बोला हमला, कहा- सपा पिट गई अब PDA,NDA का साथ

लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे हैं . सियासी दलों में राजनीति गरमाती जा रही है । राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर बड़ा हमला बोला है।

News jungal desk :– जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं वैसे वैसे उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। बीजेपी एक तरह पूरे प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने का दावा कर रही है। तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी पीडीए को साथ लेकर बीजेपी को सभी सीटें हराने की बात कर रही है। बुधवार को एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर बड़ा हमला बोला है।

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर OP Rajbhar ने कहा, विपक्ष कहता था सुभासपा दिखाई नहीं देती है। अब तो दिखाई दे रही है। पीडीए समाप्त हो रही है। कांग्रेस पिट गई, बसपा पिट गई। सपा पिट रही, पीडीए एनडीए में आ गया है। जब 4 बार सपा की सरकार रही तब उन्हे पीडीए याद नही आया।

राजभर ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा, सपा को मुसलमान वोट देता है। लेकिन सपा ने मुसलमानों को हिस्सेदारी नहीं दी। विपक्ष के सभी लोग सामाजिक न्याय की दुहाई दे रहे है। जबकि सरकार बनते ही अपना परिवार दिखाई देता है।

यह भी पढे : शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, कब रखें खीर? जानें सही समय

Exit mobile version