Site icon News Jungal Media

गलन और कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुसीबतें, अभी नही मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी…

शनिवार की सुबह कोहरे और गलन के साथ ही हुई। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 

News jungal desk: यूपी में गलन और कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। आपको बता दें कि शनिवार की सुबह राज्य के ज्यादातर जिलों में कोहरे से दिन की शुरूआत हुई थी शुक्रवार की रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। इसके साथ ही ठंडी हवाएं तापमान को और कम करती रहीं। शुक्रवार को कानपुर और सोनभद्र में सबसे पारा तीन डिग्री तक नीचे चला गया। यह यूपी में न्यूनतम रहा। 

इसके पहले शुक्रवार को भी मध्य यूपी के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे और गलन बनी रही। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में दृश्यता करीब 50 मीटर से 200 मीटर तक रही।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक ठंड परेशान करने वाली रहेगी। मंगलवार से मौसम में कुछ बदलाव होने की संभावना है। शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इसके साथ ही शनिवार को भी अधिकतम तापमान ऐसा ही रह सकता है। बताया जा रहा है कि धूप निकलने की संभावना अभी नहीं है। 

अभी नही मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर पूर्व राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है। इसके साथ ही पछुआ हवाएं चल रही हैं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी हुई है। 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। 29 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने, घना कोहरा छाए रहने और कोल्ड डे कंडीशन बने रहने के आसार हैं।

Read also: ऋतिक रोशन ने जमकर की अनिल कपूर कि तारीफ, भावुक हुए अभिनेता, कही ये बातें…

Exit mobile version