Site icon News Jungal Media

लालू यादव का महागठबंधन को संदेश- 2024 चुनावों में भाजपा का करना होगा सफाया

Bihar: लालू यादव ने कहा, ‘हमें देश को बचाना है और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है। बिहार और देश को आगे बढ़ाना होगा’

Bihar: बिहार के पूर्णिया में शनिवार को महागठबंधन (JDU, RJD, HAM, CPI-M और अन्य) द्वारा महारैली आयोजित की गई। इसके जरिए जहां 2024 लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज किया गया, वहीं मोदी सरकार को विपक्षी एकता के जरिए घेरने की कोशिश भी की गई। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद वर्चुअली दिल्ली से इस रैली से जुड़े और संबोधित किया। इस दौरान लालू यादव ने कहा, ‘आज देश टुकड़े-टुकड़े होने की कगार पर पहुंच चुका है। भाजपा RSS का मुखौटा है। भाजपा का 2024 में सफाया करना जरूरी हो गया है।’

हमें लोकतांत्रिक संविधान को बचाना ही होगा- लालू

लालू यादव ने कहा, ‘हमें देश को बचाना है और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को भी बचाना है। बिहार और देश को आगे बढ़ाना है। अल्पसंख्यकों की रक्षा भी हमें करनी है। अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि जब तक हम एक हैं तब तक हमें (महागठबंधन) कोई भी नहीं तोड़ सकता। इस बार भाजपा सरकार जरूर हारेगी। बिहार में महागठबंधन की ही जीत होगी।

भाजपा में सब डीलर- तेजस्वी

वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा, ‘ये भाजपा के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो चुके हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे ही नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम भी करेंगे।’

Read also: लखनऊ नगर निगम ने शुरू किया अनोखा अभियान, उल्लंघन करने पर ऐसे होगा स्वागत, जानिए पूरा मामला

Exit mobile version