
आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी के नाम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया। फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। (IPL 2025) इस ऐतिहासिक जीत के साथ बैंगलोर की टीम को चैंपियन बनने पर 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जबकि उपविजेता पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये मिले।
पुरस्कार समारोह में गुजरात टाइटन्स का दबदबा
हालांकि फाइनल मैच आरसीबी ने जीता, लेकिन पुरस्कार समारोह में गुजरात टाइटन्स का दबदबा रहा। कुल 20 पुरस्कारों में से गुजरात को 6 पुरस्कार मिले। सीजन के 10 व्यक्तिगत पुरस्कारों में से 6 गुजरात के खिलाड़ियों ने जीते।

साई सुदर्शन बने अवॉर्ड्स के हीरो
गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन इस अवॉर्ड समारोह के हीरो रहे। उन्हें अकेले ही चार बड़े अवॉर्ड मिले। (IPL 2025) उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए- 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 की स्ट्राइक रेट से 759 रन। उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली।

सूर्यकुमार यादव बने सबसे कीमती खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव को ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’ चुना गया। उन्होंने 16 मैचों में 717 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.92 रहा।
क्रुणाल पांड्या और शशांक सिंह ने फाइनल में अपना दबदबा बनाया।
आरसीबी के क्रुणाल पांड्या और पीबीकेएस के शशांक सिंह ने फाइनल मैच में दो-दो अवॉर्ड जीते। (IPL 2025) क्रुणाल ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच’ का खिताब जीता, जबकि शशांक ने ‘फैंटेसी किंग ऑफ द मैच’ और ‘सुपर सिक्स ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीता।

विजेता टीम पर जमकर हुई पैसों की बारिश जैसा कि हर बार होता है, इस बार भी बीसीसीआई ने चैंपियन टीम आरसीबी पर जमकर पैसों की बारिश की। उन्हें 20 करोड़ रुपये का इनाम मिला। इसके साथ ही दोनों टीमों के कोच और सपोर्ट स्टाफ को आईपीएल की लिमिटेड एडिशन घड़ियां भी दी गईं।
IPL 2025: अवॉर्ड विजेताओं की पूरी सूची
अवॉर्ड | इनामी राशि | विजेता |
---|---|---|
चैंपियन टीम | ₹20 करोड़ | RCB |
उपविजेता टीम | ₹12.5 करोड़ | PBKS |
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच | ₹1 लाख | जितेश शर्मा (RCB) |
फैंटेसी किंग ऑफ द मैच | ₹1 लाख | शशांक सिंह (PBKS) |
सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच | ₹1 लाख | शशांक सिंह (PBKS) |
ऑन द गो 4s ऑफ द मैच | ₹1 लाख | प्रियांश आर्या (PBKS) |
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच | ₹1 लाख | क्रुणाल पांड्या (RCB) |
प्लेयर ऑफ द मैच | ₹5 लाख | क्रुणाल पांड्या (RCB) |
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | ₹10 लाख | साई सुदर्शन (GT) |
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | टाटा कर्व | वैभव सूर्यवंशी (RR) |
फैंटेसी किंग ऑफ द सीजन | ₹10 लाख | साई सुदर्शन (GT) |
सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन | ₹10 लाख | निकोलस पूरन (LSG) |
ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन | ₹10 लाख | साई सुदर्शन (GT) |
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन | ₹10 लाख | मोहम्मद सिराज (GT) |
कैच ऑफ द सीजन | ₹10 लाख | कामिंदु मेंडिस (SRH) |
फेयर प्ले अवॉर्ड | ट्रॉफी | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) |
पर्पल कैप | ₹10 लाख | प्रसिद्ध कृष्णा (GT) |
ऑरेंज कैप | ₹10 लाख | साई सुदर्शन (GT) |
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर | ₹15 लाख | सूर्यकुमार यादव (MI) |
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड | ₹50 लाख | दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन |
इसे भी पढ़े : KhanSirReception: खान सर की रिसेप्शन में पहली बार दिखीं दुल्हनिया

आरसीबी ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती, जबकि गुजरात टाइटन्स और साई सुदर्शन ने पुरस्कार समारोह में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यह सीजन न केवल खेल के लिहाज से बल्कि खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिहाज से भी ऐतिहासिक रहा।