Site icon News Jungal Media

छठ पूजा पर इंडियन रेलवे ने चलाई 250 स्पेशल ट्रेनें, जाने ट्रेनों से जुड़ी पूरी जानकारी…..

त्योहारों का सीजन चल रहा है। वही इससे उत्सुक लोग अपने घर पहुंचने की होड़ में हैं। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों में छठ पूजा को लेकर उत्सुकता ज्यादा रहती है। इसे लेकर…..

त्योहारों का सीजन चल रहा है। वही इससे उत्सुक लोग अपने घर पहुंचने की होड़ में हैं। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों में छठ पूजा को लेकर उत्सुकता ज्यादा रहती है। इसे लेकर भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए कुछ कदम उठाए है। बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि छठ के लिए 250 से ज्‍यादा ट्रेनें शुरू की गई हैं। इसके साथ ही 1.4 लाख बर्थ भी उपलब्‍ध कराई गई हैं।

आपको बता दे कि इससे पहले रेल मंत्री ने ट्वीट कर बताया था कि फेस्टिव डिमांड को देखते हुए दिवाली और छठ पूजा के लिए ट्रेनों में 36,59,000 अतिरिक्‍त सीटें उपलब्‍ध कराई हैं। इसके साथ ही साथ ट्रेनों के 2,614 अतिरिक्‍त फेरे भी बढ़ाए गए हैं। दिवाली से पहले ही रेलवे ने तैयारियां कर ली थीं और अतिरिक्‍त सीटों और बर्थ की भी मंजूरी दे दी थी।

दिवाली के बाद उत्‍तर भारत खासकर की बिहार जाने वाली ट्रेनों में छठ पूजा की वजह से काफी भीड़ देखी जा रही है। वही छठ पूजा पर घर जाने वाले लोगों को रिजर्व सीट के लिए काफी मशक्‍कत का सामना करना पड़ रहा है। वही बढ़ती डिमांड के मद्देनजर रख रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्‍त सीटों का इंतजाम कराया गया है।

27 अक्टूबर को चलने वाली ट्रेन की सुची

यह भी पड़े: केजरीवाल के लक्ष्मी और गणेश की तस्वीरों की मांग कांग्रेस नेता बोले भारतीय नोटों पर आंबेडकर क्यों नहीं…

Exit mobile version