Site icon News Jungal Media

हनी सिंह ने दी जानकारी, अब खतरे से बाहर है पंजाबी सिंगर अल्फाज…

पंजाबी सिंगर अल्फाज अब खतरे से बाहर हैं। हमले के बाद अल्फाज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हनी सिंह ने अब बताया है कि अल्फाज अब खतरे से बाहर हैं।

न्यूज जंगल डेस्क: पंजाबी सिंगर अल्फाज अब खतरे से बाहर हैं। हमले के बाद अल्फाज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हनी सिंह ने अब बताया है कि अल्फाज अब खतरे से बाहर हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए मोहाली पुलिस का आभार भी जताया है। अल्फाज पर शनिवार रात को जानलेवा हमला हुआ था। हनी सिंह ने बताया कि अल्फाज पर एक टेम्पो वाले ने हमला किया था।

हमले कि जानकारी देते हुए हनी सिंह ने पोस्ट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि “आरोपी को पकड़ने वाली मोहाली पुलिस का धन्यवाद। जिसने टेम्पो ट्रैवलर के साथ अल्फाज पर हमला किया था। अल्फाज अब खतरे से बाहर है।” इसके पहले हनी सिंह ने अल्फाज का अस्पताल से एक फोटो शेयर किया था। साथ ही उन्होंने हमलावरों को धमकी भी दी थी। शेयर किए गए फोटो में अल्फाज अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। उनके सिर की गहरी चोट भी नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार अल्फाज अपने दोस्तों के साथ एक ढाबे पर जा रहे थे, तभी एक टेम्पो में सवार 2-3 लोगों ने सिंगर पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद वह गाड़ी को छोड़कर खेतों के रास्ते भाग निकले। वही अल्फाज के दोस्त ने एक आरोपी की पहचान विक्की के तौर पर की, जो पंचकुला का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार अल्फाज को गंभीर चोटें आई हैं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है और पूछताछ चल रही है। आपको बता दें हनी सिंह और अल्फाज़ उर्फ अमनजोत सिंह पंवार पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय म्यूजिशियंस में से एक हैं। उन्होंने ‘हाय मेरा दिल’, ‘बेबो’, ‘बर्थडे बैश’ और ‘यार बथेरे’ जैसे पंजाबी हिट्स एक साथ दिए हैं।

यह भी पढ़ेRicha Chadha और Ali Fazal अपने संगीत में की जमकर मस्ती, लीक हुआ वीडियो….

Exit mobile version