Site icon News Jungal Media

Corona Updates: फिर से पैर पसार रहा है कोरोना, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी…

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,33,337 हो गई। वहीं, भारत में वर्तमान में कोविड मामलों की संख्या 4,50,09,660 है।

News jungal desk: कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से पैर पसार रही है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत में कोविड-19 के 412 और नए मामले सामने आए हैं। इससे अब संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ें जारी किए गए। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या पहले से बढ़कर 5,33,337 हो गई। वहीं, भारत में वर्तमान में कोविड मामलों की संख्या 4,50,09,660 है।

इसके अलावा, बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,72,153 हो गई है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। आपको बता दें, मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक देश में 25 दिसंबर तक कुल 69 जेएन.1 कोविड वैरिएंट के मामले सामने आए हैं।

Read also:  डंकी-सलार ने सोमवार को की बंपर कमाई, जानिए क्या रहा एनिमल का हाल…

Exit mobile version