Site icon News Jungal Media

देहरादून: राहुल गांधी के अभद्र पोस्टर को लेकर भड़के कांग्रेस के कार्यकर्ता, सड़क में जलाया भाजपा का पुतला…

कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता की छवि को खराब करने के लिए पहले भी भाजपा द्वारा कई बार कोशिश की जा चुकी है। जिसके बाद रानीपोखरी कांग्रेस मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा का पुतला दहन कर रोष जताया।

News jungal desk: भाजपा की ओर से राहुल गांधी का अभद्र पोस्टर जारी करने की बात को लेकर देहरादून में भी कांग्रेस में बवाल बना हुआ है। जिसके बाद रानीपोखरी कांग्रेस मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा का पुतला दहन कर रोष जताया।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने इस पर कहा की भाजपा अब ओछी राजनीति करने पर उतर गई है। कांग्रेस के शीर्ष नेता की छवि को खराब करने के लिए पहले भी भाजपा द्वारा कई बार प्रयास किए जा चुके है । आज देश उम्मीद भरी नजर से राहुल गांधी की ओर देख रहा है। उनके द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा की नींव हिला कर रख दी है। इसी से घबराकर भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर लगातार अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। इसके बाद उन्होने कहा कि कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। आगामी 2024 के चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। 

पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी व डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऐसा पोस्टर जारी कर भाजपा की विकृत मानसिकता देश की जनता के सामने उजागर हुई है। उन्होने बताया कि राहुल गांधी पर पहले फर्जी आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया और लोकसभा से सदस्यता रद्द की गई। मगर जब सर्वोच्च न्यायालय का फैसला उनके पक्ष में आया तो भाजपा के कार्यकर्ता तिलमिला गए। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार व डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि आज जो व्यक्ति भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके घर ईडी व सीबीआई को भेजा जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी। 

Read also: दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी का मास्टरमाइंड पुलिस के साथ बितायेगा 2 दिन

Exit mobile version