Site icon News Jungal Media

Cirkus Teaser: विलुप्त सर्कस संस्कृति को जनता के सामने वापस लाने की कोशिश करती नजर आ रही फिल्म….

लम्बे इंताजार के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म Cirkus का टीज़र रिलीज हो गया। दर्शक टीज़र रिलीज होने के बाद से ही फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही दूसरी ओर Cirkus में रणवीर सिंह और वरुण सिंह की जोड़ी धमाल मचाने….

Entertainment Desk: लम्बे इंताजार के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म Cirkus का टीज़र रिलीज हो गया। दर्शक टीज़र रिलीज होने के बाद से ही फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही दूसरी ओर Cirkus में रणवीर सिंह और वरुण सिंह की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है। इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म Cirkus में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा दोहरी भूमिकाओं में हैं, जबकि पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Cirkus में कलाकारों की टुकड़ी सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। निर्देशक रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म की पटकथा लेखक यूनुस सजवल ने किया है। वही दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य किरदार की भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, टीकू तलसानिया, अश्विनी कालसेकर, बृजेंद्र काला, मुकेश तिवारी भी हैं।

Cirkus का टीज़र देखने के बाद फिल्म में दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। Cirkus का टीजर देख कर यह लगता है कि यह फिल्म दर्शकों को 60 के दशक में वापस ले जाने का वादा करती है। यह फिल्म विलुप्त सर्कस संस्कृति को जनता के सामने वापस लाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे नजर आ रही है। बता दे कि फिल्म का पूरा ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज होगा। वही यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘दृश्यम 2’ के सामने फीकी पड़ी ‘भेड़िया’, जाने कैसा रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Exit mobile version