Site icon News Jungal Media

MEA: पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर गरमाया माहौल, विदेश मंत्रालय पहुंचे मालदीव के उच्चायुक्त…

प्रधानमंत्री नरेंद्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी विवाद पर मालदीव के राजनायिक इब्राहिम साहिब को दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने तलब किया है। 

News jungal desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर मामला तेजी से गरमाता चला जा रहा है। इस मामले को लेकर आज दिल्ली के साउथ ब्लॉक में स्थित भारतीय विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम साहिब को तलब किया है।

इस मामले में रविवार को मालदीव सरकार ने तीन डिप्टी मंत्रियों को निलंबित भी कर दिया था। आपको बता दें कि इन तीनों ही मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। इस मामले में मालदीव सरकार ने युवा मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद को निलंबित किया गया है।

मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त ने उठाया मुद्दा
नई दिल्ली में एक आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि माले में भारतीय उच्चायुक्त ने रविवार को मालदीव के विदेश मंत्रालय के सामने इस मुद्दे को भी उठाया था। मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणियों की भारत में काफी आलोचना भी हुई है। वहीं कई मशहूर हस्तियों ने लोगों से व पीएम से मालदीव जाने के बजाय घरेलू पर्यटन स्थानों पर जाने का आग्रह किया है।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में यह भी बताया गया कि इस मामले के कारण कई लोगों ने मालदीव की अपनी यात्रा भी रद्द कर दी है। 

जानिए क्या था पूरा मामला
दरअसल, दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था और इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्हंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव को भी उल्लेख किया था। पीएम मोदी के इस पोस्ट पर लक्षदीप की मंत्री मरियम शिउमा ने भारत के प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी के साथ उनका मजाक भी उड़ाया था। उनकी पोस्ट में पीएम मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें भी थी। 

हालांकि, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर, पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहीद समेत मालदीव के कई अन्य नेताओं ने निंदा की है। विदेश मंत्री मूसा जमीर ने इस हरकत को अस्वीकार्य बताया है। 

Read also: ऋतिक-दीपिका की फाइटर के नए गाने ‘हीर आसमानी’ का टीजर हुआ जारी, जानिए कब आएगी फिल्म…

Exit mobile version