Site icon News Jungal Media

Ambikapur: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, दो युवकों की हुई मौत, घर में पसरा मातम…

हादसे के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों की पहचान कर ली और उन्हें लेकर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में मातम फैल गया है।

News jungal desk: अंबिकापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में विश्रामपुरसूरजपुर के बीच बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक विश्रामपुर के निवासी थे। हादसा तेज रफ्तार में बुलेट मोटरसाईकिल के अनियंत्रित हो जाने के कारण हुआ। मृत दोनों युवक अपने परिवार के एकलौते थे। दोनों युवकों की मौत से विश्रामपुर में शोक है।

मिली जानकारी के अनुसार विश्रामपुर, शिवनंदनपुर भाजयुमों मंडल उपाध्यक्ष गगन सिंह बग्गा (25) अपने साथ गौरव राय (24) के साथ रात करीब 12 बजे बुलेट वाहन में सवार होकर विश्रामपुर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। बुलेट को गौरव चला रहा था। रास्ते में छत्तीसगढ़ ढ़ाबे के पास तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाईकिल अनियंत्रित हो गई। दोनों मोटरसाईकिल के साथ घिसटते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनाए गए नाली के कोर से जा टकराए। सिर में गंभीर चोट आने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को पहचान लिया और उन्हें लेकर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। मिलनसार एवं सेवाभावी दोनों युवकों की मौत से विश्रामपुर में शोक है। हादसे की सूचना पर रात को बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए थे।


परिवार के एकलौते चिराग दोनों- 

बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने परिवार के एकलौते सदस्य थे। गगन सिंह बग्गा के पिता की मौत करीब एक वर्ष पहले हुई थी। इसके बावजूद उसकी मां भी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। गगन बग्गा का विवाह चार माह पूर्व ही हुआ था। उसने छत्तीसगढ़ ढाबे के पास ही कार वाशिंग सेंटर खोला हैं। रात को संभवतः वे वहीं जा रहे थे। वहीं गौरव राय के भी पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने परिवार का एकलौता कमाउ सदस्य था।

Read also: डिवाइडर से टकरा गई कार, लगी भयानक आग, दो भाईयों की हुई मौत, तीन घायल…

Exit mobile version