Site icon News Jungal Media

5 home remedies for stomach pain : करें पेट दर्द के यह ५ देशी उपचार,कब्ज को रखें दूर

खानपान में बदलाव और अनियमित दिनचर्चा से लोगों में कब्ज की समस्या होने लगी है | बदलती जीवनशैली के कारण कब्ज के मरीजो में तेजी से बढ़ोतरी हुई हैं, लेकिन नियमित व्यायाम और खान पान में सुधार से इससे छुटकारा पाया जा सकता है | आइए हम आपको ऐसे ५ पेट दर्द के घरेलू नुस्खे (5 home remedies for stomach pain) बताते हैं जिनसे आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं |

काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे : अगर आपको कब्ज की समस्या बनी रहती है तो सुबह उठकर नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पिएं | इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा,और कब्ज की समस्या नहीं होगी।

शहद पानी (Honey Water) पिएं : अगर आपको भी हमेशा कब्ज की समस्या बनी रहती है तो रोजाना रात में सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिये | इसका नियमित सेवन करने से कब्ज की समस्या नही होती है ।

काजू-मुनक्का खाएं : अगर आप रोजाना सुबह उठकर खाली पेट, 4 से 5 काजू, और इतने ही मुनक्के खाते हैं, तो कब्ज की समस्या दूर हो जाती है इसके अलावा रात को सोने से पहले 6 से 7 मुनक्का खाने से भी कब्ज ठीक हो जाता है | इसलिए काजू मुनक्के जरूर खाएं ।

किशमिश के फायदे ( Raisins benefits) : कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रोज किशमिश को कुछ देर पानी में गलाने के बाद, इसका सेवन करें | इससे कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है |

त्रिफला चूर्ण का सेवन करें : रोज त्रिफला चूर्ण (Triphala Churna) को गुनगुने पानी के साथ पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी. इसके साथ ही पेट में बनने वाली गैस की समस्या से भी निजात मिलेगी |

तो ये है ५ घरेलू उपचार पेट दर्द के लिए (5 home remedies for stomach pain) जो आपको पेट के दर्द से आराम दिलाएंगे और आपको आपकी प्रतिदिन की दिनचर्या पर वापस लाने में मदद करेंगे |

यह भी पढ़े : दिल्ली में दिल दहला देने वाला हादसा ! मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सोया परिवार, सुबह 6 लोग मिले म्रत

Exit mobile version